17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉलीवुड की तरह साउथ फिल्मों में भी फीमेल स्टार्स की है कम...

बॉलीवुड की तरह साउथ फिल्मों में भी फीमेल स्टार्स की है कम फीस- श्रुति हासन

4

एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोही मनवा चुकी हैं।हालाकि उनकी एक्टिंग और खुबसुरती की वजह से दर्शक भी उन्हे खूब पसंद करते हैं। श्रुति एक्टिंग के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती हैं। हाल में में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि बॉलीवुड की तरह साउथ इंडस्ट्री में भी महिला एक्टर के साथ भेदभाव होता है।

एक खास बातचीत में श्रुति हासन ने कहा- ‘ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॉलीवुड में ही फीमेल एक्टर को कम फीस मिलती है ऐसा साउथ इंडस्ट्री में भी जमकर होता है। वहां भी पुरुष एक्टर्स को महिला एक्टर के मुकाबले ज्यादा फीस और फैसिलिटी मिलती है। ये सुधार की शुरुआत है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले वक्त में महिलाओं को भी हर तरह से बराबरी का दर्जा मिलेगा।’