17.6 C
New York
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood खतरों के खिलाड़ी 10 से एलिमिनेट हुआ ये एक्टर

खतरों के खिलाड़ी 10 से एलिमिनेट हुआ ये एक्टर

2

कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी 10 की शूटिंग बुल्गारिया में जोरो-शोरो से चल रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी शो से बाहर हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी के बाद अब बलराज स्याल के शो से बाहर होने की खबरें हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का ये दूसरा एलिमिनेशन होगा।

खबर के मुताबिक, फर्स्ट एलिमिनेशन रानी चटर्जी का हुआ था। इसके बाद अब बलराज स्याल को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है। बलराज स्याल दूसरे नहीं तीसरे हफ्ते शो से बाहर होंगे. दरअसल, मेकर्स ने दूसरे हफ्ते कोई भी एलिमिनेशन नहीं किया। इस वजह से तीसरे हफ्ते बलराज एलिमिनेट होंगे।

बलराज स्याल कॉमेडी नाइट्स बचाओ, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और कॉमेडी नाइट्स लाइव में नजर आए थे। इसके अलावा बलराज पंजाबी फिल्मों का फेमस चेहरा हैं। वो हीर एंड हीरो, कबड्डी वन्स अगेन जैसी पंजाबी पिक्चर कर चुके हैं।