17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood विद्या के निभाए इस किरदार से डरता था आरव

विद्या के निभाए इस किरदार से डरता था आरव

7

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का बेटा आरव एक्ट्रेस विद्या बालन से डरता है, इसकी वजह है अक्षय के साथ एक फिल्म में उनका निभाया किरदार। विद्या बालन ने हाल ही में इसका खुलासा किया।

मिशन मंगल में अक्षय कुमार संग नजर आ रही विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय का बेटा आरव मेरी परफॉर्मेंस देखकर बहुत डर गया था। ये किरदार था फिल्म भूलभूलैया में निभाया हुआ मंजोलिका।

विद्या ने बताया कि ये मेरे लिए बहुत अच्छी बात है, क्योंकि उस वक्त कई लोग मुझे मंजोलिका के नाम से पुकारते थे। उन्हें मेरा रियल नाम नहीं पता था। विद्या ने बताया कि आरव मुझसे उस वक्त डर गया था, इस बारे में ट्व‍िंकल ने भी एक बार बताया था कि आरव फिल्म के गाने पर डांस कर रहा था, इस बीच उसे मैं याद आ गई और वो तेजी से भागा। वो कई सालों तक मुझसे डरता रहा था।