17.6 C
New York
Thursday, November 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘उरी’…

यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘उरी’…

6

साल 2016 में कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर आधारित फिल्म ‘उरी’ जहां बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। वही इसी बीच फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है।
दरअसल, यूपी में कैबिनेट की बैठक में फिल्म ‘उरी’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। कुंभ क्षेत्र में कैबिनेट की एक बैठक में योगी ने उरी से स्टेट जीएसटी हटाने की घोषणा की।
माना जा सकता है कि सरकार के इस कदम से उरी को यूपी में फायदा मिलेगा क्योंकि टैक्स फ्री होने के बाद टिकट दरें सस्ती होंगी और ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म देखने जाएंगे।
बता दें कि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित और आदित्य धार द्वारा निर्देशित है। फिल्म में विक्की कौशल एक फौजी और यामी गौतम एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में हैं, जबकि परेश रावल भी इसमें इंडियन ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।