17.6 C
New York
Tuesday, April 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जयपुर में गर्भवती महिला से सरेआम छेड़छाड़, CCTV वीडियो वायरल, आरोपी की...

जयपुर में गर्भवती महिला से सरेआम छेड़छाड़, CCTV वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश तेज

4

जयपुर से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। शहर के मालवीय नगर इलाके के जवाहर सर्किल क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 मार्च की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फोन पर बात करते हुए सड़क से गुजर रही है। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करता है और सुनसान गली में पहुंचते ही पीछे से पकड़कर उसके साथ अशोभनीय हरकत करता है।

वीडियो में यह भी दिखता है कि महिला तुरंत विरोध करती है और शोर मचाती है। महिला के विरोध और आवाज उठाने पर आरोपी घबराकर मौके से भाग जाता है। इसके बाद महिला भी डर के चलते वहां से तेजी से निकलती नजर आती है।

घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।