17.6 C
New York
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री में हुई बर्फबारी

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री में हुई बर्फबारी

42

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार देर शाम बाद ही मौसम ने करवट बदली। केदारनाथ सहित गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी बर्फबारी हुई। वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। जबकि, हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम भी बर्फबारी होने से प्रभावित हुआ है।