17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अयोध्या गोलीकांड : मुलायम सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, दायर याचिका...

अयोध्या गोलीकांड : मुलायम सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, दायर याचिका हुई खारिज

3

 बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में कहा गया है कि 1990 में यादव ने राम मंदिर के लिए आंदोलन करने वाले कार सेवकों पर गोली चलाने के आदेश दिए थे।

दरअसल लाखों कारसेवकों की भीड़ अयोध्या में 2 नवंबर 1990 को शुक्रवार के दिन जब बेकाबू हो गई थी। तब उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भीड़ को यहां वहां करने के लिये गोली चलाने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि इतिहास के पन्नों में इस घटना को अयोध्या गोलीकांड के नाम से जाना जाता है। इस घटना में कई कार सेवकों की जान चली गई थी।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने फायरिंग वाले आदेश के लेकर 23 साल बाद कहा कि उन्हें अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश देने का दुख है। 2 नवंबर 1990 को बेकाबू हुए कार सेवकों पर यूपी पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें कई कार सेवक मारे गए थे।

उस समय घटना के दौरान के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे। मुलायम ने कहा था कि उस समय मेरे सामने मंदिर-मस्जिद और देश की एकता का सवाल था। भाजपा वालों ने अयोध्या में 11 लाख की भीड़ कारसेवा के नाम पर लाकर खड़ी कर दी थी।

देश की एकता के लिए उन्हें अयोध्या में गोली चलवानी पड़ी थी। अगर गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का देश से विश्वास उठ जाता। उन्होंने कहा गोली चलने का अफसोस है मगर देश की एकता के लिए 16 की जगह 30 जानें भी जातीं तो भी पीछे नहीं हटते।

मुलायम ने एक कार्यक्रम में कहा था कि गोली चलवाने से उनकी बहुत आलोचना हुई। संसद में उनका विरोध भी हुआ। मगर यह कदम देश हित में था। ऐसा न होता तो हिन्दुस्तान का मुसलमान कहता कि अगर हमारा धर्मस्थल नहीं बच सकता तो हिन्दुस्तान में रहने का क्या औचित्य। समाजवाद का मतलब सबको साथ लेकर चलना है। भेदभाव नहीं होना चाहिए।

मुलायम सिहं यादव ने 24 जनवरी, 2016 काे एक बयान में कहा था कि अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। इसका अफसोस है लेकिन धर्मस्थल को बचाना जरूरी था। इसलिए गोली चलवाई थी।

16 जुलाई, 2013 को मुलायम सिहं यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि उस समय मेरे सामने मंदिर-मस्जिद और देश की एकता का सवाल था। देश की एकता के लिए मुझे गोली चलवानी पड़ी थी। अफसोस है लेकिन कोई और विकल्प नहीं था।