17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अमेरिका में 51% बढ़े तेल के दाम, भारत में सबसे कम तेल...

अमेरिका में 51% बढ़े तेल के दाम, भारत में सबसे कम तेल की महंगाई- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

17

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों की तुलना में बेहद कम है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे का इजाफा किया गया। 22 मार्च से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 9.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। मत बढ़ने के बाद मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपये और डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों की तुलना में बेहद कम है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच पेट्रोल की कीमतों में अमेरिका में 51%, कनाडा में 52%, जर्मनी में 55%, यूके में 55%, फ्रांस में 50%, स्पेन में 58% की वृद्धि हुई है. वहीं, भारत की बात की जाए तो यहां महज 5% की बढ़ोतरी हुई है।