17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जोमैटो ने सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे को इसलिए किया ट्रोल, बचाव...

जोमैटो ने सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे को इसलिए किया ट्रोल, बचाव में उतरा नेटफ्लिक्स

7

अपनी बोल्ड एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली राधिका आप्टे को हा ही में ट्रोलर्स ने अलग अलग मीम्स में टैग करके सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया। बता दें कि राधिका नेटफ्लिक्स की अब तक 3 बेव सीरीज में नजर आ चुकी है। उन्होंने लस्ट स्टोरीज, सैक्रेड गेम्स और घोल में अहम किरदार निभाए हैं। बार-बार तकरीबन हर बेवसीरज में राधिका के आने के चलते यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

नेटफ्लिक्स की भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही तकरीबन सभी वेबसीरीज इंटरनेट पर घूम मचा रही हैं। एक और बात जो नोट करने लायक है वो यह है कि नेटफ्लिक्स की ज्यादातर वेब सीरीज में एक्ट्रेस राधिका आप्टे अहम किरदार निभाती नजर आ रही हैं। यह उन कुछ सबसे बड़ी वजहों में से एक है जिनके चलते राधिका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है लेकिन अब नेटफ्लिक्स खुद अपनी एक्ट्रेस को ट्रोल होने से बचाने के लिए ‘मैदान-ए-जंग’ में कूद पड़ा है।

सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स खुद उन ज्यादातर जगहों पर राधिका को सेव करने की कोशिश में लग गया है जहां उन्हें ट्रोल किया जा रहा है ऑनलाइन फुड ऑर्डरिंग साइट जोमैटो मे हाल ही में ट्वीट कर राधिका का मजाक उड़ाने की कोशिश की जोमैटो ने एक ट्वीट में कई सारी निर्णय के नाम लिखे और उसके आगे पनीर लिख कर काट दिया ऊपर कैप्शन में अंग्रजी में लिखा सर्वव्यापी इस तस्वीर के कैप्शन में जोमैटो ने लिखा, “…..और आपको लगता था कि राधिका आप्टे ही वर्सटाइल हैं।

जोमैटो के इस ट्वीट पर नेटफ्लिक्स ने उसे घेरा और लिखा, हां, वो सब जगह। जाहिर तौर पर नेटफ्लिक्स नहीं चाहता कि उसकी ज्यादातर वेबसीरीज का हिस्सा बन रहीं एक्ट्रेस राधिका को इस तरह मजाक का पात्र बनाया जाए। हाल ही में राधिका आप्टे से भी उन्हें ट्रोल किए जाने को लेकर सवाल किया गया था जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘आप वह काम करना चाहते हैं जो आपको चुनौती दे तो जब नेटफ्सिक्स मेरे पास दूसरा ऑफर लेकर आया तो में थोड़ी हिचकिचाई थी।’

अगर आप पत्रकार बनना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में संपर्क करें

यह भी देखें-