17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime खाना न बनाने पर डांटने से नाराज़ पत्नी ने सोते हुए पति...

खाना न बनाने पर डांटने से नाराज़ पत्नी ने सोते हुए पति की गर्दन काट दी!

17

बिहार के पूर्णिया जिले में खाना न बनाने पर पति ने पत्नी को डांट लगाई तो पत्नी गुस्से में आपे से बाहर हो गई. पत्नी ने धारदार हथियार उठाकर पति की हत्या कर दी. घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगड़ा गांव के वार्ड नंबर 11 की है. वहीं मृतक की पहचान बालो दास के रूप में की गई हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि बालो दास दैनिक मजदूर था. रोजाना की तरह रात में वह मजदूरी करके घर लौटा था. उसने पत्नी उषा से खाना मांगा, जिस पर पत्नी ने खाना न बनाने की बात कही. बच्चे भी बिना खाए सोए हुए थे, यह देख बालो आग बबूला हो गया और पत्नी को खरी-खोटी सुनाने लगा. वहीं मृतक नहाकर अपने बच्चों के बगल में सो गया. फिर भी दोनों पति-पत्नी के बीच बहस होती रही. बहस के बाद बालो की नींद लग गई. इसी बीच फायदा उठाकर पत्नी उषा देवी ने धारदार हथियार उठाया और पति बालो दास की गर्दन पर वार कर दिया. गुस्से में उषा देवी लगातार गर्दन पर वार करती रही.