17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अयोध्या में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया रामलला का दर्शन, देखा...

अयोध्या में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया रामलला का दर्शन, देखा श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य

23
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को रामजन्मभूमि के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी सरकार के मंत्री व कई भाजपा नेता मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने यहां रामलला का दर्शन पूजन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। उनके स्वागत में जगह-जगह आयोजन किए गए हैं। उपराष्ट्रपति तीन दिन तक यूपी में रहेंगे। इस दौरान वह वाराणसी भी जाएंगे।
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। स्टेशन पर उतरने के बाद उप राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के लिए रामजन्मभूमि रवाना हुए। रामजन्मभूमि परिसर में उन्होंने रामलला का दर्शन किया और राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुए। उनके सामने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का वीडियो स्क्रीन पर थ्री-डी प्रस्तुतिकरण किया गया। रामलला का गर्भगृह की विशेष साज-सज्जा की गई।

ये भी पढ़े- अमेरिकी फैशन ब्रान्ड “पैटागोनिया” ने खादी कपड़े में दिखाई अपनी लोकप्रियता 

उप राष्ट्रपति के स्वागत में श्रीरामलला का गर्भगृह फूल-बंगला के रूप में सज्जित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उप राष्ट्रपति के आगमन को अयोध्या और राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक बताया है। परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने के उपरांत उप राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी के बाद वह विश्राम करने के लिए नयाघाट पर यात्री निवास पहुंचे। जहां पर वह लंच भी करेंगे। इसके बाद दोपहर पौने तीन बजे उप राष्ट्रपति इसी ट्रेन से वाराणसी भी जाएंगे।
स्टेशन पर उप राष्ट्रपति के स्वागत एवं सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। रामनगरी की यात्रा में उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी थीं। अयोध्या में उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पुलिस कर्मियों एवं पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। सुबह सात बजे से यातायात डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। अयोध्या जंक्शन भी सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में था।

ये भी पढ़े-  यूपी में तबादलों का दौर शुरू, 14 IAS अधिकारियों के तबादले, छह जिलों में नए DM की तैनाती: देखे पूरी लिस्ट