यूपी में तबादलों का दौर शुरू, 14 IAS अधिकारियों के तबादले, छह जिलों में नए DM की तैनाती: देखे पूरी लिस्ट

1
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब तबादलों की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर कयासबाजी का दौर जारी था। पहले 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब छह जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी गई है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी के बाद से ही तय माना जा रहा था कि कई अधिकारियों का फेरबदल होगा। इसका कारण चुनाव के समय में कई अधिकारियों का विपक्षी खेमे के साथ नजर आना भी बताया जा रहा है। वहीं, कई अधिकारियों पर आरोप पहले से लगते रहे थे, उनके खिलाफ कड़े ऐक्शन भी लिए गए हैं। योगी सरकार ने पहले 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया। अब 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही तय हो गया है कि अभी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें से छह डीएम भी शामिल हैं।
मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है 
यूपी सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले के तहत छह जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी है। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, देवरिया और कानपुर देहात जिले में नए जिलाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

ये भी पढ़े- प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के साहस और बलिदान को किया याद 

राज्य सरकार की ओर से सिद्धार्थनगर के डीएम दीपक मीणा अब मेरठ के जिलाधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। रायबरेली में भी नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। जिले में डीएम रहे 2009 बैच के आईएएस वैभव श्रीवास्तव को पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेज दिया गया है। उनकी जगह माला श्रीवास्तव को नया डीएम बनाया गया है।
नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन जिलाधिकारी कानपुर देहात होंगी।
प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम ‘ग्रामीण’ बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।
सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात यह है कि सरकार ने ये तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। हालांकि जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।
योगी सरकार ने पहले 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इसमें जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। अतुल शर्मा को चित्रकूट, विकास वैद्य को हाथरस, विनीत जायसवाल को अमरोह और धवल जायसवाल को कुशीनगर में नया एसपी बनाया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को मुरादाबाद का एसएपी बनाया गया है। मुरादाबाद के बबलू कुमार और कुशीनगर धवल जायसवाल को हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में डाल दिया गया है।