17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news वाराणसी के ‘संकट मोचन मंदिर’ को उड़ाने की मिली धमकी

वाराणसी के ‘संकट मोचन मंदिर’ को उड़ाने की मिली धमकी

6

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर को 2006 से भी बड़ा धमाका करने की धमकी भरी एक चिट्ठी मिली है। चिट्ठी मिलने के बाद से ही हड़कंप मच गया है। संकट मोचन मंदिर प्रो. विश्वभंरनाथ मिश्र के मुताबिक सोमवार की रात धमकी भरी एक चिट्ठी मिली है।संकट मोचन मंदिर बताया जा रहा है कि इस चिट्ठी में लिखा गया था कि मंदिर में मार्च, 2006 से बड़ा धमाका करेंगे। साथ ही धमकी को हल्के में न लेने की भी बात कहीं गई है। मंगलवार देर रात प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्रा ने लंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चिट्ठी में दर्ज दोनों नामों जमादार मियां और अशोक यादव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि 2006 में संकट मोचन मंदिर, कैंट स्टेशन और दशाश्वमेध घाट पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे। कहा जाता है कि ये धमाका देश के 10 बड़े आतंकी हमलों में से एक है। पुलिस की पड़ताल में पता चला था कि बम बिहार में बनाए गए थे लेकिन बम बनाने की सामग्री नेपाल से लाई गई थी।