उत्तराखंड: यूक्रेन में फंसे भारतीय सकुशल अपने वतन लौट रहे, मैं प्रधानमंत्री समेत उन अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं जो इसमें शामिल रहे, सीएम पुष्कर सिंह धामी

0

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। दोनों देशों के बीच अब आमने सामने की जंग हो रही है। जिसके बाद वहां के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है. वहीं यूक्रेन में भारत के भी कई लोग फंसे हुए हैं। 

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की यूक्रेन में जो छात्र फंसे थे वे सकुशल वापस लौट रहे हैं। इनमें से 3 छात्र उत्तराखंड से भी हैं। मैं प्रधानमंत्री समेत उन अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं जो इसमें शामिल रहे। जो छात्र अभी नहीं आ पाए हैं हम उन्हें भी सुरक्षित वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

उत्तराखंड सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यूक्रेन में जो छात्र फंसे थे वे सकुशल वापस लौट रहे हैं। इनमें से 3 छात्र उत्तराखंड से भी हैं। मैं प्रधानमंत्री समेत उन अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं जो इसमें शामिल रहे। जो छात्र अभी नहीं आ पाए हैं हम उन्हें भी सुरक्षित वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यूक्रेन में उत्तराखंड के 188 छात्र फंसे है इसी को लेकर उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे अधिकारी लगातार छात्रों को सुरक्षित वहां से वापस लाने का काम कर रहे हैं। 

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए शासन प्रशासन के उच्‍चाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी उनकी हर संभव मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। इसके लिए हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्‍तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी।