17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखण्ड सरकार पुष्प उत्पादन को देगी बढ़ावा, सीएम ने उद्यान विभाग को...

उत्तराखण्ड सरकार पुष्प उत्पादन को देगी बढ़ावा, सीएम ने उद्यान विभाग को दिए निर्देश

23

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाय।

मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी श्री दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली । मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए ट्यूलिप बल्ब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।