17.6 C
New York
Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चुनाव आचार संहिता लागू होते ही रक्षा मंत्री सीतारमण के साथ...

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही रक्षा मंत्री सीतारमण के साथ कुछ ऐसा हुआ

3

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण  ने रविवार को नई दिल्ली पहुंचने के लिए विशेष विमान के बजाए व्यावसायिक उड़ान को चुना क्योंकि लोकसभा चुनाव  के लिए कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। सीतारमण ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिस दौरान उन्होंने सरकारी कार और इस्कार्ट वाहनों का भी इस्तेमाल नहीं किया और भाजपा  के एक नेता की कार से हवाई अड्डे पहुंचीं।

रक्षा मंत्री एक विशेष विमान से रवाना होने वाली थीं लेकिन उनकी रवानगी से ऐन पहले चुनाव आयोग ने सात चरणों में लोकसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी और आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। भाजपा ने बयान जारी कर बताया कि सीतारमण एक निजी कंपनी के विमान से रात आठ बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे उन्हें छोड़ने टर्मिनल तक नहीं आएं।