17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news  वाहन की टक्कर लगने से दो महिलाओं की मौत हो गयी।

 वाहन की टक्कर लगने से दो महिलाओं की मौत हो गयी।

18

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में वाराणसी—लखनऊ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

उन्होंने बताया कि तीनों औरतों को स्थानीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने गीता (50) और फोटो देवी (45) को मृत घोषित किया। सूत्रों ने बताया कि घायल सुशीला देवी (30) को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजे गये हैं।