गांजा बेचते दो व्यक्ति गिरफ्तार

0

थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान अवैध रूप से गांजा बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग सवा किलो गांजा बरामद किया। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बरौला गांव के पास से चंदन कुमार झा को गिरफ्तार किया।

उसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया। एसीपी ने बताया कि सेक्टर 51 के पास से थाना सेक्टर 49 पुलिस ने संजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बेचने के धंधे में कई दिन से लिप्त हैं