17.6 C
New York
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हत्या के मामले में तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

हत्या के मामले में तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

3

पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में एक शख्स की हत्या करने के आरोप में नेपाल के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया अजय नाम के व्यक्ति का शव 14 फरवरी रघुवीर नगर में एक सड़क पर पड़ा मिला था। उसके गाल और माथे पर चोट के निशान थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद कत्ल का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे थप्पड़ मारा था और वह गिर पड़ा था पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से अजय को पीटने वाले तीन लोगों की पहचान हो गई। बाद में उनको गिरफ्तारी कर लिया गया। दो आरोपियों को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया गया जबकि तीसरा मुल्जिम नेपाल भाग गया था और उसे वहां से गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया।