17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विराट कोहली पर साधा निशाना…

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विराट कोहली पर साधा निशाना…

6

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर कदम रखते ही जुबानी जंग तेज़ हो गई है। दौरे पर रवाना हेने से पहले विराट कोहली ने कहा था कि उन्हें अब किसी खिलाड़ी से भिड़ने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की स्लेजिंग के लिए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को तैयार रहना चाहिए।

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विराट कोहली पर साधा निशाना...

कमिंस ने फेयरफैक्स मीडिया से कहा, ‘मैंने उसे मीडिया से ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेगा लेकिन वह ऐसा नहीं करता है तो मुझे हैरानी होगा,वह बेहद प्रतिस्पर्धी है और वह वास्तव में उससे कामयाब होता है, हम इसके लिए तैयार रहेंगे, हमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है, हम उसके साथ अन्य खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगे।’
हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान उनके खिलाड़ी स्लेजिंग के मामले में कंगारू क्रिकेटरों के खिलाफ अपनी तरफ से पहल नहीं करेंगे।

कमिंस से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने उन पर चुटकी ली थी. जॉनसन ने ट्वीट किया था, ‘मैं विराट के सेंड-ऑफ ना देखने का इंतजार करूंगा।’

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विराट कोहली पर साधा निशाना...

आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम लंबे दौरे के लिए पहुंची है। जहां उसे चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी। 21 नवंबर को पहला मैच खेला जाएगा। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराने का सबसे सुनहरा मौका है।