17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम पुष्कर सिंह धामी के कंधों पर होगा ज्यादा भार, आपदा प्रबंधन-नियोजन...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के कंधों पर होगा ज्यादा भार, आपदा प्रबंधन-नियोजन सहित दो दर्जन विभागों की ली जिम्मेदारी

7

देहरादून: विधानसभा सत्र के पहले दिन आखिरकार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देररात मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के छह दिन बाद मंत्रियों काे नई सरकार में जिम्मेदारियां दी गईं हैं।

सीएम धामी ने खुद के अपने पास गृह, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, ऊर्जा सहित करीब दो दर्जन विभाग रखें हैं। धामी के पास ही खनन, कार्मिक, औद्योगिक विकास, आबकारी आदि महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर प्रहार करने को धामी ने सतर्कता सुराज,भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा विभाग अपने पास ही रखें हैं।

इसी के साथ ही धामी के पास सचिवालय व सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अर्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, श्रम, सूचना और विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन विभाग भी रहेंगे।

सूत्रों की बात करे तो बंटवारे से पहले सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्रियों की सूची भाजपा हाईकमान को संस्तुति के लिए भेजी थी। बुधवार देर रात हाईकमान से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद मंत्रियाें में विभागों का बंटावारा कर दिया गया। सीएम कार्यालय की ओर से पोर्टफोलियो की सूची उपलब्ध कराई गई लेकिन कुछ देर बाद इसमें संशोधन की भी बात कही गई।

विभागों के बंटवारे की सूची को लेकर सरकार के ज्यादातर मंत्री असमंजस में फंस गए। कई मंत्री काफी देर तक लिस्ट को कन्फर्म कराने में जुटे रहे। हालांकि काफी देर तक सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ठ न किये जाने से असमंजस की स्थिति बनी रही। मंगलवार रात को सोशल मीडिया में सूची जारी होने के बाद सभी मंत्रियों को फोन पर बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।