17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood केआरके के ट्वीट पर यूजर्स का सवाल-कहा इतने समझदार कैसे हो गए

केआरके के ट्वीट पर यूजर्स का सवाल-कहा इतने समझदार कैसे हो गए

1

बॉलीवुड फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके अपनी विवादों भरे बयान के कारण सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन आजकल वह अपने ट्वीट्स की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जबसे जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 में बदलाव किया गया है, तबसे केआरके ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। केआरके ने खुलकर आर्टिकल 370 में बदलाव का सपोर्ट किया है। कमाल राशिद खान के बदले रुख से सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं।

कमाल राशिद खान ने अब कश्मीर के लोगों से एक सवाल किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”मेरा कश्मीर के भाई-बहनों से एक साधारण सा सवाल है- यदि PoK, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लोग पाकिस्तान से खुश नहीं है। तो आप लोग कैसे पाकिस्तान के साथ खुश रहेंगे? विश्वास करो, आप लोग सिर्फ भारत के साथ खुश रह सकते हो। इसलिए कृपया हिंसा बंद करें और खुश रहें”।

जिसके बाद लोग नके इस बदलाव से सोच में डूब गए हैं। तो वही एक यूजर ने लिखा- आज तक आपने जितनी बकवास की है सब माफ। वहीं दूसरे ने लिखा- अच्छी अच्छी बातें कर रहा है आजकल। एक शख्स ने लिखा- थैंक्यू भाई। दिल खुश कर दिया आज तुमने। ईद मुबारक। ऐसे में लोगो के मन में सवाल उठने लगा है कि अचानक केआरके इतने समझदार कैसे हो गए?