2025 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानिए धार्मिक महत्व और विशेषयज्ञों की राय

4

खगोल विज्ञान के शौकीनों और आकाशीय घटनाओं को निहारने वालों के लिए बड़ी खबर है। आज देशभर में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण 2022 के बाद सबसे लंबा होगा और इसे पूरे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दुर्लभ खगोलीय दृश्य के बाद अगली बार ऐसा मौका लंबे इंतजार के बाद मिलेगा।

भारतीय खगोल विज्ञान अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, ग्रहण का आरंभ आज रात करीब 7 बजकर 15 मिनट पर होगा और इसका समापन रात 12 बजकर 40 मिनट पर होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण की अवस्था लगभग 1 घंटे 25 मिनट तक बनी रहेगी। इस दौरान चांद पूरी तरह लालिमा लिए हुए दिखाई देगा, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

यह ग्रहण देश के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा। हालांकि, साफ आसमान और मौसम की स्थिति देखने के अनुभव को प्रभावित कर सकती है। नासा और भारतीय खगोल विज्ञान संस्थान के अनुसार, यह खगोलीय घटना न केवल भारत बल्कि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के कई हिस्सों में भी दिखाई देगी।

धार्मिक महत्त्व

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। कई मंदिरों में ग्रहण के आरंभ से पहले ही द्वार बंद कर दिए जाएंगे और ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण के बाद पुनः खोले जाएंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण 2022 में हुए ग्रहण से भी लंबा होगा। इसके बाद भारत में अगला पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए कई वर्षों तक इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए यह एक खास अवसर है।

वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है, इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है।