17.6 C
New York
Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में कार से अधिवक्ता का शव मिलने से हड़कंप,...

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में कार से अधिवक्ता का शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड नोट बरामद

7

कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर एक अधिवक्ता का खून से लथपथ शव मिला। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था, तभी करीब 11:30 बजे कुछ लोगों की नजर कार के अंदर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखा गया तो वह लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी थे। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में पिस्टल भी मिली है।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी मौके पर जुट गए। पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर घटनास्थल को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को कार के बोनट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद कलेक्ट्रेट और न्यायालय परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल है, क्योंकि मृतक अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।