17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लुधियाना ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन बब्बर खालसा का हाथ होने का...

लुधियाना ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन बब्बर खालसा का हाथ होने का शक, स्थानीय गैंगस्टर की मदद से रची साजिश!

8

लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट की जांच जारी है। इस धमाके के पीछे कौन है? यह पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियां हर एंगल से इसकी जांच कर रही हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस धमाके के बीच अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का हाथ है। इस हमले में एक शख्स की मौत हुई थी और कई अन्य लोग जख्मी हुए थे। बताया जा रहा है कि इस संगठन ने एक सुनियोजित तरीके से इस धमाके को अंजाम दिया है। बता दें कि बब्बर खालसा एक ऐसा आतंकवादी संगठन है जिसका मुख्य मकसद एक स्वतंत्र सिख देश ‘खालिस्तान’ बनाना है। बब्बर खालसा के सदस्य कनाडा, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और भारत के कुछ हिस्सों में मौजूद हैं।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि रिंदा कुछ बरसों पहले पाकिस्तान भाग गया था। उसने वहीं से पंजाब में कुछ गैंगस्टरों को इस धमाके के लिए तैयार किया था। धमाके के पीछे बब्बर खालसा खुफिया तंत्र से जुड़े सूत्रों ने CNN-News18 से बातचीत में बताया है कि लुधियाना कोर्ट में हुए धमाके के पीछे बब्बर खालसा का हाथ है। इस धमाके को बब्बर खालसा के चीफ वधावा सिंह ने अंजाम दिया है। उसने इस काम में स्थानीय गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा सिंह की मदद ली है। अपने स्थानीय गुर्गे के जरिए वधावा सिंह ने इस बड़ी साजिश को अंजाम दिया है।