17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news संदिग्ध नक्सलियों ने की पुलिस जवान की हत्या

संदिग्ध नक्सलियों ने की पुलिस जवान की हत्या

5

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की हत्या कर दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरगट्टा गांव के करीब संदिग्ध नक्सलियों ने सहायक आरक्षक कड़ती कन्ना की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कन्ना आरगट्टा गांव के ग्राम सभा में पत्नी के साथ शामिल हुए थे। कन्ना की पत्नी ग्राम पंचायत में वार्ड पंच हैं। कन्ना जब गांव में थे तब ग्रामीण की वेश में कुछ लोग वहां पहुंचे और कन्ना को अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कन्ना का शव गांव के करीब देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया। पुलिस ने कन्ना के शव को बरामद कर लिया है। उसके शव पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान हैं। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने कन्ना की हत्या की है। क्षेत्र में खोज अभियान तेज कर दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है