17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सुमित्रा महाजन ने प्रियंका गांधी को लेकर किया तंज, कुमार विश्वास ने...

सुमित्रा महाजन ने प्रियंका गांधी को लेकर किया तंज, कुमार विश्वास ने दिलाई पद की याद

2

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखने से अन्य पार्टियो में हड़कंप मच गया है। इस बीच लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तंज किया है।

सुमित्रा महाजन का तंज

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका की मदद ले रहे हैं, ये अच्छी बात है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं।

हालांकि, सुमित्रा महाजन के इस बयान पर कवि और आम आदमी पार्टी नेता रहे कुमार विश्वास ने तंज कसा है विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, ”आदरणीया ताई ! आप लोकसभा अध्यक्ष के “संवैधानिक पद” पर हैं (पुनर्स्मारक)

आपको बता दें कि सुमित्रा महाजन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भी प्रियंका गांधी की एंट्री पर टिप्पणी की थी। वीरवार को ही राजनाथ सिंह ने कहा था कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में चुनौती नहीं मानती है।

इस पर काग्रेंस का तलतवार

प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए जाने को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने दावा किया कि प्रियंका के कांग्रेस महासचिव की घोषणा कारण बीजेपी में हड़कंप की स्थिति है।

पार्टी ने यह भी कहा कि सुमित्रा महाजन को बीजेपी के अंदरूनी मामलों को देखना चाहिए और उनकी नसीहत के बगैर कांग्रेस अच्छी तरह चल रही है और चलती रहेगी।