मनोहर पर्रिकर की बीमारी पर कांग्रेस का विवादित बयान, कहा- श्राद्ध कर दो।

1

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब है, जिसको लेकर सियासत लगातार गर्माती जा रही है। विपक्ष इस बात को लेकर लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता जीतेन्द्र देशप्रभु का विवादित बयान सामने आया है।

कांग्रेस नेता जीतेंद्र देशप्रभु ने कहा कि हमारे मन में इस प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो रही हैं, क्या अभी मुख्यमंत्री हैं भी या नहीं, यदि आपके पास मुख्यमंत्री नहीं हैं, तो उनका उठाला करो या श्राद्ध करो. आप मुख्यमंत्री को दिखाओ तो सही, हम ये देखना चाहते हैं कि क्या वो चल रहे हैं, बात कर रहे हैं।

मनोहर पर्रिकर की बीमारी पर कांग्रेस का विवादित बयान, कहा- श्राद्ध कर दो।

उनके बयान के पहले भी कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 14 अक्टूबर से दिखाई नहीं दिए हैं, हो सकता है कि वो जीवित नहीं हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की इस टिप्पणी को सिरे से नकार दिया है।

मनोहर पर्रिकर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 14 अक्टूबर को लौटने के बाद से एक बार भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। वह अपने निजी निवास में बिस्तर पर ही हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके निजी निवास को एक अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है. चिकित्सक और अर्ध चिकित्साकर्मी 24 घंटे वहां तैनात हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों का एक समूह उनकी अनुपस्थिति में अवैध तरीके से निर्णय ले रहा है।

भाजपा ने कांग्रेस के इस बयान को हताशा का परिणाम बताया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक बातचीत के स्तर को गिरा दिया है।