17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news तो इस वजह से कपिल की रिसेप्सन पार्टी में नही शामिल हृुए...

तो इस वजह से कपिल की रिसेप्सन पार्टी में नही शामिल हृुए बिग बी

2

कॉमेडी के बादशाह कप‍िल शर्मा की शादी 12 द‍िसंबर को पंजाब में पारंपर‍िक रीति र‍िवाज के साथ गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ हुई। शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे और पंजाबी स‍िंगर्स ने श‍िरकत की।

कप‍िल शर्मा-गिन्नी चतरथ ने शादी के बाद मुंबई में एक शानदार र‍िसेप्शन पार्टी भी रखी गई और इस पार्टी में बॉलीबुड की तमाम बडी हस्तियां नजर आई, लेकिन इस ग्राड पार्टी में बिग बी नहीं नजर आए। जबकि उन्होंने कपिल से वादा किया था कि वे उनकी शादी के जश्न में शामिल होने जरूर आएंगे।

बता दें कौन बनेगा करोड़पत‍ि सीजन 10 के एक एपिसोड में जा कपिल शर्मा भी शामिल हुए थे। सेट पर उन्होंने अमिताभ बच्चन को शादी में आने का न्योता भी द‍िया था। इस पर अमिताभ ने कहा था, “आपने कहा है तो जरूर आना है, बस आप सूचना दे कब की तारीख है.” कप‍िल शर्मा ने कहा था, “सर, आप नेशनल टीवी पर प्रॉमिस कर रहे हैं, इतनी सारी ऑड‍ियंस मौजूद है.” इस पर अमिताभ ने बस इतना कहा, “अब कहा है तो जरूर आना होगा।”

दरअसल, अमिताभ इन द‍िनों अपनी फिल्म ‘झुंड’ की शूट‍िंग कर रहे हैं और  मुंबई से बाहर है। जिस वजह से अमिताभ जश्न में शामिल नहीं हो सके।

वैसे अमिताभ बच्चन हाल ही में व्यस्तता की वजह से पोती आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन पर भी नहीं पहुंचे थे।

बता दें कपिल की शादी में दीपिका-रणवीर ने जमकर डांस किया और रणवीर सिंह ने सिंगर मीका के साथ मिलकर गाना भी गाया। जिससे कपिल के रिसेप्शन में चार चांद लगा गए।