17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में देश में शांति बनाए रखने के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर...

दिल्ली में देश में शांति बनाए रखने के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

18

सभी देशवासियों से शांति बनाए रखने और किसी के बहकावे में ना आने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस में पंडित विनोद पाठक सेवा भाव चैरिटेबल ट्रस्ट ने के चैयरमैन विवेक पाठक ने मिशनशांति के लिए हस्ताक्षरअभियान का शुभारंभ किया है।

मिशन शांति के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत दिनांक २७ दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवक्ता मनोज यादव एवं  भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी अवधेशानंद उपाध्याय ने की।मिशन में सभी धर्मो के लोगों से अपील की गई कि देश में आपसी प्रेम को ना बंटने दे।

किसी राजनैतिक बहकावे के कारण क्योंकि बहकावे से राजनैतिक लोग को अपनी राजनीति चमकाते है। लेकिन आम इंसान चाहे वो किसी भी धर्म का हो वही परेशान होता है। कार्यक्रम में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता नवनीत शर्मा ,रिंकू,पवन शर्मा, जैन साहब ,कार्तिकेय जैसवाल,ललित मलकोटी, आशा शर्मा, सुजीत आदि भी मौजूद रहे।