17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शिवसेना सांसद संजय राउत ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, यूपी में...

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, यूपी में लड़ सकते है चुनाव

2

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की मुलाकात का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान आंदोलन के बड़े चेहरों में से एक राकेश टिकैत से मुजफ्फरनगर में उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राउत ने ट्वीट कर कहा कि शिवसेना, किसानों के लिए संघर्ष करती रहेगी.

मुलाकात के बाद एक ट्वीट में राउत ने कहा- ‘आज मुजफ्फरनगर में किसान नेता श्री राकेश टिकैत से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के किसानों की गंभीर समस्याओं व मुद्दों और देश की राजनीति पर प्रदीर्घ चर्चा हुई. खासकर वेस्टर्न यूपी के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन हुआ. शिवसेना किसानों को उनका न्याय दिलाने के लिए समर्पित है, इससे पहले राउत ने कहा था कि हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे लेकिन हम चाहते हैं कि यूपी में परिवर्तन हो और परिवर्तन हो रहा है. मैं पश्चिम यूपी जा रहा हूं, वहां किसान नेता राकेश टिकैत से मिलूंगा और जानकारी लूंगा कि वो क्या चाहते हैं, अगर यूपी में लड़ना हैं तो हमें किसानों का आशीर्वाद चाहिए. राउत और टिकैत की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि पश्चिमी यूपी की राजनीति में कुछ फेरबदल हो सकता है।