17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सलमान कि फिल्म भारत के ट्रेलर रिलाीज़ पर शाहरूख ने कही...

सलमान कि फिल्म भारत के ट्रेलर रिलाीज़ पर शाहरूख ने कही ये बात…

5

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस का जबदरस्त रिस्पांस आने लगा है। लोग इस फिल्म का बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं।हालांकि सबने अपना रिसपौंस दिया। लेकिन सबसे पहले इस ट्रेलर पर जिस एक्टर ने ट्वीट करते हुए तारीफ की है वो हैं शाहरुख खान। किंग खान ने सलमान खान के भारत ट्रेलर को जबरदस्त बताते हुए लिखा, “क्या बात है भाई, बहुत खूब.”

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भारत के ट्रेलर में सलमान खान के काम की तारीफ़ की है। सलमान खान की फिल्म भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। सलमान खान संग कटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान और दिशा पाटनी से होती है। दिशा पाटनी सर्कस करते हुए दिखीं हैं वहीं सलमान खान सर्कस में बने मौत के कुएं में करतब दिखाते नजर आते हैं।