17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मनाली,कुफरी और डलहौजी में कड़ाके की ठंड

मनाली,कुफरी और डलहौजी में कड़ाके की ठंड

2

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा रहा वहीं राज्य के मशहूर पर्यटक स्थल मनाली,कुफरी और डलहौजी में मंगलवार को तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के शिमला केन्द्र ने बताया कि लाहौल स्पिति के प्रशासनिक केन्द्र केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

कल्पा में तापमान शून्य से नीचे आठ डिग्री सेल्सियस,मनाली में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस,कुफरी में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 0.8 और 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।