17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गोमांस खाने के पक्षधर थे सावरकर,कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज दावा

गोमांस खाने के पक्षधर थे सावरकर,कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज दावा

5

मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है, जो खुद के मल में लोट लेती है, वह कहां से हमारी माता हो सकती है,

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई परहेज नहीं है।

शनिवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सनसनीखेज दावे किए। उन्होंने कहा, “यह देश विविधताओं का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू है जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है गोमांस ना खाया जाएं और अधिकांश हिंदू गोहत्या के ख़िलाफ़ है।”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सोशल मिडिया पर काफी लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है,

इनपुट ANI,