17.6 C
New York
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सलमान के हाथ लगा एक और कोरियन फिल्म का रिमेक, ये होगा...

सलमान के हाथ लगा एक और कोरियन फिल्म का रिमेक, ये होगा फिल्म का टाइटल

3

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। ये फिल्म कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर बेस्ड थी। जिसने फैंस के दिल में खास जगह बनाई थी। अब सुनने में आ रहा है कि सलमान एक और साउथ कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक कर सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये रीमेक तय हो गया है और इसके लिए सलमान खान, प्रभु देवा के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, “इस मसाला एक्शन फिल्म का नाम तय कर लिया गया है।

इस कोरियन हिट फिल्म के राइट्स अतुल अग्निहोत्री के पास हैं और उनकी आने वाली फिल्म इस हिट की रीमेक होगी”।”इस फिल्म में भी सलमान एक पुलिस ऑफिसर या जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म का नाम अभी “राधे” सोचा है।