17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सारा का बर्थडे आया साथ में कुली नंबर 1 का पोस्टर लाया

सारा का बर्थडे आया साथ में कुली नंबर 1 का पोस्टर लाया

3

ये बात हम नही वरूण कह रहे हैं। बॉलीवुड स्टार गोविंदा की फिल्म कुली नंबर 1 आज भी सबके जहन में हैं। इसका निर्देशक डेविड धवन ने किया था। अब एक बार फिर डेविड धवन कुली नंबर 1 के साथ हाजिर हैं। जिसमें वरूण धवन बतौर लीड नजर आएंगे, तो वही वरूण के ओपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी।

सारा के बर्थडे पर डेविड ने उन्हें खास तोहफा दिया है। सारा की वरुण धवन के साथ आ रही फिल्म कुली नंबर 1 के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं।

रविवार को फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज किया गया था और सोमवार को सारा के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म के 2 नए पोस्टर रिलीज किए हैं जिनमें से एक में सारा वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं।

वरुण धवन ने ट्विटर पर नए पोस्टर्स शेयर  किए हैं. सारा के साथ वाला पोस्टर शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, “सारा तेरा बर्थडे आया, बर्थडे के दिन मैं तेरे लिए पोस्टर लाया”।