17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राष्ट्र निर्माण करने और समाज को दिशा देने के लिए सभी महिलाओं...

राष्ट्र निर्माण करने और समाज को दिशा देने के लिए सभी महिलाओं को सलाम : केजरीवाल

2

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाज को दिशा देने और देश निर्माण के लिए सभी महिलाओं को रविवार को सलाम किया। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘

मेरी सभी बहनों, माताओं और बेटियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं। महिलाओं के लिए अवसरों को बढ़ते हुए देखना बहुत सुखद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब महिलाएं और पुरुष सच्चे मायने में बराबर के साझेदार बनेंगे तभी हम प्रगति कर सकते हैं। हमारे समाज को दिशा देने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए सभी महिलाओं को मेरा सलाम।’’