17.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जल्दी ही मार्केट में आएगा 350 रुपए का सिक्का, RBI ने बताई...

जल्दी ही मार्केट में आएगा 350 रुपए का सिक्का, RBI ने बताई खासियत

10

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक बहुत जल्द ही 350 रुपए का सिक्का जारी करने जा रहा है। यह सिक्का श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव को समर्पित होगा। खबरों के अनुसार यह सिक्का बहुत ही छोटी अवधि के लिए जारी किया जाएगा।

क्या होगी खासियत?
यह सिक्का 44mm का होगा और इसमें चांदी, कॉपर, निकेल और जिंक मिला होगा। सिक्के के सामने वाले हिस्से में अशोक स्तंभ होगा और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। वहीं सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा।

इसी हिस्से पर रुपए का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा। सिक्के के पीछे वाले हिस्से में श्री हरमिंदर जी पटना साहिब तख्त का चित्र होगा। इस चित्र के ऊपर और नीचे के हिस्से में अंग्रेजी और देवनागरी में ‘श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव’ लिखा होगा। वहीं इस पर 1666-2016 भी लिखा होगा।

35 ग्राम का होगा सिक्का
आर.बी.आई. के नोटिफिकेशन के मुताबिक सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा। आर.बी.आई. ने यह नहीं बताया है कि वो बाजार में कितने सिक्के जारी करेगा। सिक्के में 50 तक चांदी, 40 फीसद तांबा, 5 प्रतिशत निकेल और 5 फीसद जिंक का इस्तेमाल किया जाएगा। आगे बताया गया है कि सिक्के के सामने के हिस्से पर अशोक स्तंभ होगा।