17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पुष्कर धामी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, PM...

पुष्कर धामी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, PM मोदी, रक्षा मंत्री, योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई कद्दावर नेता होंगे शामिल

3

पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। धामी राज्य के 12वें मुख्यंमंत्री होंगे। यह कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे आयोजित किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे से आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 2.10 बजे परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

धामी के अलावा कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। संभावना है कि मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेंगे।

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा को चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में भाजपा को 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं।