17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity भाई ने घर बसा दिया, भाई कुछ कहेंगे तो ये कैसे मना...

भाई ने घर बसा दिया, भाई कुछ कहेंगे तो ये कैसे मना करेंगें- राखी सांवत

10

मुबंई- काफी दिनों से राखी सांवत अपने पति आदिल खान दुर्रानी की शादी की बात को ना मानने की वजह से परेशान चल रही थी। साथ ही राखी की मां भी काफी समय से हॉस्पिटल में एडमिट है। एक्ट्रेस राखी सांवत ने अब मीडिया के सामने खुलासा किया कि उनके पति आदिल खान ने उनके साथ निकाह को मान लिया है। राखी सांवत और आदिल खान  अंधेरी के पास स्पॉट हुए जहां दोनों ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो अब अपनी शादी से खुश है।

शादी को मानने वाली बात पर आदिल से पूछे जाने पर राखी सांवत ने बताया कि आदिल के पास सलमान भाई का फोन आया था, जिसके बाद आदिल ने उनके साथ निकाह को मान लिया। राखी ने भाईजान को शुक्रिया भी कहा कि भाई कहेंगें, तो ये बात मानेंगे ही ना।

साथ ही राखी ने कहा कि आदिल सिर्फ मेरा है, मेरा शौहर है और ये उन लोगों को जवाब है जो इस शादी को फेक बता रहे थे। राखी सांवत ने बताया कि उनकी मां को कैंसर है और वो हॉस्पिटल में है। जब उनकी मां ठीक हो जाएंगी, तब वो और आदिल रिशेप्शन पार्टी रखेंगें।

Also Read: उत्तराखंड में Jio True 5G सेवाओं का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने लोगों को दी बधाई