17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हिमाचल प्रदेश में आप का रोड शो: अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में...

हिमाचल प्रदेश में आप का रोड शो: अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म, अब हिमाचल की बारी

36

हिमाचल प्रदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडी में रोड शो किया।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू किया गया। अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया।

इस दौरान केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा की भगवंत मान को 20 दिन हुए है पंजाब का मुख्यमंत्री बने हुए। इन 20 दिनों में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार को ख़त्म कर दिया। भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ बल्कि वहां ख़त्म हो गया है।

केजरीवाल ने कहा अगर हमने 20 दिनों में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया तो इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया? क्योंकि हमारी नियत साफ है। हम ईमानदार है। पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार ख़त्म किया फिर पंजाब में। अब यहां ख़त्म करना है कि नहीं करना।

हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है। अब भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। बुनियादी सुविधाओं को वोट दें। जब से पंजाब के नतीजे आये हैं तो भाजपा-कांग्रेस बोल्ड हैं तीसरा विकल्प नहीं आ सकते। 20 दिन हुए पंजाब में हमारी सरकार बने हुए, काम करने की नीयत होनी चाहिए, इनकी नीयत नहीं है। दोनों पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं।