17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment प्रियंका चोपड़ा का नया बिजनेस, लोगों को करवाएंगी “डेटिंग”

प्रियंका चोपड़ा का नया बिजनेस, लोगों को करवाएंगी “डेटिंग”

27

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से सगाई को लेकर चर्चा में रही है और उनके फैन्स को उनकी शादी का भी इंतजार है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने दिनों शादी के वजाय किसी और काम में व्यस्त है। एक्टिंग और फिल्म निर्माण से बाहर अब प्रियंका चोपड़ा बिज़नेस में हाथ आज़माने को तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने दो टेक स्टार्टअप कंपनियों में इनवेस्ट किया है।

पहली कंपनी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर की एक टेक स्टार्टअप कंपनी है जो कि डिजिटल शिक्षा से जुड़ी है लेकिन जिस दूसरी कंपनी में प्रियंका चोपड़ा इनवेस्टमेंट करने जा रही हैं वो एक डेटिंग ऐप है जिसे लोग ‘बंबल’ के नाम से जानते हैं।

Bumble एप के संस्करण में एक खास बात ये है कि इस एप में महिलाओं के पास ये अधिकार है कि वो बातचीत की पहल कर सकती हैं. अपने टेक वेंचर में नई पारी के शुरूआत करने की जानकारी देते हुए प्रियंका ने कहा ‘बंबल’ की भारत में लॉन्चिंग का उद्देश्य महिलाओं में डेटिंग ऐप के यूज को लेकर सुरक्षित और सहज महसूस कराना है।

https://www.instagram.com/p/BofYe9OHXQq/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से कम बैक करने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं ये फिल्म लेखिका आयशा चौधरी के जीवन पर बन रही है।