17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रियंका और निक भारत के बाद अब लॉस एंजेलिस में देगें रिसेप्शन...

प्रियंका और निक भारत के बाद अब लॉस एंजेलिस में देगें रिसेप्शन पार्टी

7

बॉलीवुड़ के न्यू मैरिड़ कपल प्रियंका और जोनस ने 19 दिसंबर 2018 को मुंबई में करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी।

आपको बता दें, प्रियंका के एक्स ब्वायफ्रेंड भी उनको बधाई देने इस पार्टी मे शामिल हुए।हाल ही में खबर आई है कि अब मुंबई में शानदार रिसेप्शन के बाद अब ये क्यूट कपल दोस्तों के लिए लॉस एंजेलिस में रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी में लगे हैं। इस पार्टी में हॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

खबरो के मुताबिक अभी प्रियंका की टीम जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा। ये एक ब्लैक टाई इवेंट होगा। इसमें प्रियंका के करीबी दोस्तों कैरी वाशिंगटन, ड्वैन जॉनसन, मेघान मार्कल के शामिल होने की संभावना है।

खबरों के मुताबित प्रियंका चोपड़ा स्वीटजरलैंड में हनीमून के बाद अपनी अगली फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इसके बाद जनवरी 2019 के अंत में लॉस एंजेलिस में पार्टी रखेंगे।

4 दिसंबर, 2018 को कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी और इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, काजोल, रेखा, हेमा मालिनी पहुंची। खेल जगत से साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा नजर आईं।