17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कुरुक्षेत्र पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ब्रह्मसरोवर में हवन में डाली आहूति

कुरुक्षेत्र पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ब्रह्मसरोवर में हवन में डाली आहूति

19

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कुरुक्षेत्र पहुंचीं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति ने ब्रह्म सरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन और शिल्प उद्यान का अवलोकन किया। राष्ट्रपति ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव के विधिवत शुभारंभ के साथ ही मुख्य कार्यक्रमों की भी शुरुआत हुई। राष्ट्रपति करीब पांच घंटे में कुरुक्षेत्र में रहेंगी।

 

उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कात्यायनी मंदिर के पीठाध्यक्ष पंडित बलराम गौतम स्वस्तिवाचन करेंगे। फिर वह हरियाणा पैवेलियन का शुभारंभ करेगी। इसके बाद विश्वविद्यालय में सेमिनार में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ करने के साथ प्रदेश की तीन परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 18वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल की कमान एक-एक पुलिस अधीक्षक के हाथों में सौंपी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार हजार महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।