17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics PM Modi-यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच वार्ता, दी पुराने संबंधों के...

PM Modi-यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच वार्ता, दी पुराने संबंधों के बीच आई कड़वाहट मिटाने की नसीहत

5

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई टेलीफोन वार्ता,  PM Modi ने दी रूस के साथ संबंधों को सुधारने की सलाह

नई दिल्ली- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत की जी20 की अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर को खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विकासशील देशों की चिंताओं को स्वर देने सहित भारत की जी20 की अध्यक्षता की मुख्य प्राथमिकताओं के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमिर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के अवसरों के बारे में चर्चा की। साथ ही पीएम मोदी ने यूक्रेन के अधिकारियों से उन भारतीय छात्रों की शिक्षा जारी रखने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, जिन्हें इस वर्ष के शुरू में यूक्रेन से वापस लौटना पड़ा था।

readalso;PM Modi रोज 200 लोगों से करते हैं बात, सूचनाओं के लिए करते हैं कॉल

पीएम मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमिर ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के अपने आह्वान को मजबूती से दोहराया और कहा कि दोनों पक्षों को अपने मतभेदों का स्थायी समाधान खोजने के लिए बातचीत एवं कूटनीति के रास्ते पर वापस लौटना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को शांति के किसी भी प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन से अवगत कराया और प्रभावित नागरिक आबादी को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता के बारे में आश्वस्त किया।