17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics सिब्‍बल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, ‘बीजेपी राम मंदिर बनवाना ही...

सिब्‍बल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, ‘बीजेपी राम मंदिर बनवाना ही नहीं चाहती’

13

नई दिल्ली- ‘राम मंदिर’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2019 तक सुनवाई टाल दी जिसके बाद राजनैतिक दलों में जैसे आरोप-प्रत्यारोप की बाढ़ सी आ गई। कोर्ट के फैसले के बाद सभी राजनैतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जहां कल बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर इस मामले को ‘चुनावी मुद्दा’ बनाने का आरोप लगाया तो अब कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल सिब्‍बल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ना तो कोर्ट में राम मंदिर मामले की सुनवाई की तारीख के लिए कांग्रेस कुछ कर सकती है और ना बीजेपी, पर पीएम मोदी इस मामले में विचार करकर अध्यादेश जरुर ला सकती है।


कपिल सिब्बल ने राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम मोदी को निशाना बनाया। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी से कहा कि आप अध्यादेश लाए, कांग्रेस इसका विरोध नहीं कर रही। फिर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे (राम मंदिर निर्माण) चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता पर पलटवार करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि पिछले चार सालों से बीजेपी क्या कर रही थी।

आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण को लेकर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई जिसमें इस मामले की सुनवाई को अगले साल तक टाल दिया गया। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और तीन जजों की एक बेंच ने की जिसमें उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी में सुनवाई की तारीख तय होगी और ये भी तय किया जाएगा कि इस मामले की सुनवाई यही बेंच करेगी या एक और बेंच का निर्माण किया जाएगा।