17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर मोदी सरकार पर भड़के सीएम केजरीवाल

पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर मोदी सरकार पर भड़के सीएम केजरीवाल

8

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के आज करीब 400 पेट्रोल पंपों के मालिक हड़ताल पर है। इन सभी पेट्रोल पंपों के साथ उनसे जुड़े सीएनजी पंप भी आज बंद हैं जिसकी वजह से लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डीपीडीए यानी दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन केजरीवाल सरकार के विरोध में पेट्रोल पंप बंद कर पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग कर रही है। इस हड़ताल से परेशान दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल को मोदी सरकार द्रवारा आयोजित करार दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में पेट्रोल के दाम अन्य प्रदेशों से कम हैं।

 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि पेट्रोल पंप मालिक वैट हटाने की मांग को लेकर नहीं बल्कि आपसे टैक्स कम करने की मांग कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने इस हड़ताल को लेकर उल्टा मोदी सरकार पर ही तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के में लाना चाहिए। अक्टूबर की शुरुआत में मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजलों के दामों से एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

आपको बता दें कि पेट्रोल पंप के साथ दिल्ली में आज (सोमवार को) ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने भी ‘चक्का जाम’ किया है।