17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को आईआईटी कानपुर के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को आईआईटी कानपुर के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करेंगे

4

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर, 2021 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करेंगे। मोदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों तथा कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्रों का आह्वान किया है कि वे उनके व्याख्यान के लिये अपने विचार साझा करें।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“मैं दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करने इस महीने की 28 तारीख को @IITKanpur जा रहा हूं। यह एक जीवन्त संस्थान है, जिसने विज्ञान और नवोन्मेष में अभूतपूर्व योगदान किये हैं। मैं सबको अपने सुझाव साझा करने के लिये आमंत्रित करता हूं।”