17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रधानमंत्री ने चित्तूर में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनो को...

प्रधानमंत्री ने चित्तूर में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनो को २-२ लाख, घायलों को 50,000 रुपये देने का किया ऐलान

4

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हुई एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है।पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की राशि देने की मंजूरी दी है।”

ये भी पढ़े- आंध्र प्रदेश: चित्तूर में तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत और 45 घायल

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, “चित्तूर, आंध्र प्रदेश में हुई एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दु:खी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक होंगे।पीएमएनआरएफ से मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi”