17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की सोशल मीडिया पर ये फोटो हुई वायरल…

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की सोशल मीडिया पर ये फोटो हुई वायरल…

10

मिस वर्ल्ड़ बनने के बाद मानुषी छिल्लर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं ब्यूटी पेजेंट के बाद उनकी व्यस्तताएं बढ़ गई हैं। उन्हें लगातार इवेंट में देखा जाता रहा है। इसके अलावा मानुषी अपने फोटो शूट को लेकर खूब चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उन्हांेने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मानुषी बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। फोटो शूट को कुछ ही घण्टों में 2 लाख से ज्यादा लोगाें ने पसंद किया है। मानुषीे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन फालोअर हैं।


इसके पहले मानुषी ने अपने भाई-बहन के साथ रक्षाबंधन की फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने त्यौहार के खास मौके पर ऑफ वाइट लहंगा पहना था। फोटो में देखा जा सकता है कि मानुषी अपने परिवार के काफी करीब हैं। मानुषी छिल्लर एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं। मानुषी को 2017 में विश्व सुन्दरी के ताज से नवाजा गया था इससे पहले 25 जून 2017 को उन्हें फेमिना मिस इंडिया सम्मान से भी नवाजा गया था।

बता दें भारत में 17 साल बाद किसी ने मिस वर्ल्ड  का खिताब जीता। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने ये ताज अपने नाम किया था। मानुषी खुद मेडिकल स्टूडेंट हैं जिनका परिवार हरियाणा के सोनीपत में रहता है। मानुषी अब दुनिया जीतने के बाद देश के पिछड़े इलाक़ों में अस्पताल खोलना चाहती हैं।

अगर आप भी पत्रकार बनना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से संपर्क करें

 यह भी देखें-